फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग : आज बरेली सीजेएम कोर्ट में होगी सदाकत की पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। टेरर फंडिंग के मामले में आरोपी मास्टर माइंड सदाकत बरेली जेल में बंद है। शुक्रवार को उसे लखीमपुर खीरी कोर्ट में पेश किया गया। देर शाम उसे वापस बरेली लाया गया। शनिवार को यहां उसकी सीजेएम कोर्ट में पेशी होनी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर के परतापुर निवासी सदाकत और उसके साथियों पर एटीएस ने लखीमपुर खीरी में हवाला और आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग का मामला दर्ज कराया था। सदाकत के कई साथी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि सदाकत पुलिस और एटीएस की आंखों में धूल झोंककर एक पुराने मामले में अपनी जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। अब उसी मामले में शनिवार को बरेली सीजेएम कोर्ट में उसकी पेशी है। पुलिस शनिवार को उसे कोर्ट ले जाएगी। यहीं सदाकत के बरेली या लखीमपुर खीरी जेल में रहने पर निर्णय हो सकता है। दरअसल, लखीमपुर खीरी में दर्ज मामले में एटीएस को उसकी रिमांड लेनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें