फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारी को टेंपो में लिफ्ट देकर 1.72 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर (बरेली)। बड़ा बाईपास नवदिया झादा से शहर निवासी रेलवे कर्मचारी को बरेली सेटेलाइट बस स्टैंड छोड़ने के बहाने टेंपो में बैठाकर 1.72 लाख रुपये लूट लिे गए। बाद में उसे हाथ-पैर बांधकर झाड़ी में डाल दिया गया। बिथरी पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बरेली शहर के कैंट निवासी भरत लाल उत्तर रेलवे मुरादाबाद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। भरत लाल के मुताबिक उन्होंने मकान बनवाने के लिए ईपीएफ से पांच लाख रुपये का लोन लगभग एक माह पहले लिया था। मुरादाबाद स्थित बैंक से इसमें से 3.20 लाख रुपये उन्होंने तुरंत निकाल लिए थे। सोमवार को वह बाकी रुपये निकालने मुरादाबाद स्थित बैंक गए थे। वहां उन्होंने बैंक से 1.80 लाख रुपये निकाले और फिर मुरादाबाद में ही अपने रिश्तेदार के घर चले गए। बुधवार शाम वहां से बरेली के लिए बस से निकले। बस में नींद आ जाने के कारण रात करीब 10 बजे बस ने उन्हें नवदिया झादा चौराहे पर उतार दिया। भरत लाल के मुताबिक वहां से बरेली जाने के लिए वह वाहन तलाशने लगे। चौराहे पर खड़े टेंपो के पास पहुंचे तो उसमें पहले से तीन लोग बैठे थे। टेंपो चालक ने सेटेलाइट छोड़ने की बात कहकर भरत लाल को बैठा लिया। इसके बाद टेंपो वाला उन्हें इधर-उधर घुमाता रहा। सवारी छोड़ने के बहाने डोहरा रोड पर ले गया। वहां टेंपो में बैठे तीनों लोगों ने भरत लाल को पकड़कर उनके हाथ-पैर बांध दिए। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। 1.72 लाख रुपये लूटने के बाद उन्हें सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। भरत लाल के मुताबिक कुछ रुपये खर्च होने के बाद बैग में 172500 रुपये थे। उन्होंने शोर मचाया तो वहां से गुजर रही यूपी 100 पुलिस उनके पास पहुंर्ची। घटनास्थल के हिसाब से पता लगा कि बिथरी क्षेत्र का मामला है तो इंस्पेक्टर ललित मोहन पहुंच गए। बुधवार रात से लेकर गुरुवार दोपहर तक पुलिस ने पीड़ित को साथ लेकर टेंपो और संदिग्ध लोगों की तलाश लेकिन कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर ललित मोहन ने बताया कि घटना के वक्त भरत लाल काफी नशे में थे। उनके मेडिकल परीक्षण में भी इसकी पुष्टि हुई। भरत लाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें