फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला सुनने से पहले ही दम तोड़ गया दुष्कर्म का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जेल में बंद दुष्कर्म का आरोपी फैसला सुनने से पहले ही दम तोड़ गया। बुधवार को मुकदमे में बहस होनी थी लेकिन जेल से उसकी मौत की रिपोर्ट कोर्ट में पहुंची। मामला विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट की कोर्ट का है।
विज्ञापन

थाना शेरगढ़ में नवंबर 2013 में वादी ने अपनी बेटी के गायब होने की रिपोर्ट लिखाई थी। रिपोर्ट में कहा कि उसकी नौ साल की बेटी अपने घर के सामने खड़ी थी। गांव का नंदराम उसे मुहर्रम के मेले मेें ले गया। मेले में नंदराम ने उसे मक्का खरीद कर दी और फिर उसे गांव के पश्चिम में नदी की ओर ले गया। उसको ले जाते हुए गांव के कई लोगों ने देखा। वादी ने कहा कि उसे पूरा यकीन है कि उसकी लड़की को मार कर लाश को गायब कर दिया गया। इस मामले में अपहरण, हत्या और दुष्कर्म की धाराओं मेें आरोपपत्र पेश किया गया। मामला कोर्ट में आया और गवाही पूरी हो गई। बुधवार को इस मुकदमे में कोर्ट में बहस होनी थी लेकिन अभियुक्त नंदराम कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। सरकारी वकील रीतराम राजपूत ने बताया कि कोर्ट में जेल अधीक्षक की रिपोर्ट आई है कि नंदराम 24 सितंबर को अस्वस्थ हुआ था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में उसकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। हालांकि पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के भाई सत्यप्रकाश ने जेल अधिकारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उसका कहना था कि वह एक दिन पहले ही भाई मिलकर आया था और वह बिल्कुल स्वस्थ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें