बरेली। घर के बाहर थूकने को लेकर हुए विवाद के चलते लड़कों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में घायल बेटों की तरफ से एक रोडवेज कर्मचारी और सभासद ने क्रास एनसीआर इज्जतनगर थाने में दर्ज कराई है। थाने से घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
इज्जतनगर क्षेत्र के वीर सावरकर नगर निवासी सुरेंद्र भसीन रोडवेज कर्मचारी हैं। सुरेंद्र के मुताबिक शनिवार शाम वार्ड की पार्षद के बेटे यश सक्सेना ने स्नूकर खेलते वक्त उनके बेटे स्वीकार भसीन पर दोस्तों के साथ लाठी डंडो व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बताया कि यश ने उनके बेटे को उसके ऊपर थूकने का आरोप लगाया था। वहीं सभासद पति ने भी स्वीकार उर्फ विक्की पर उनके घर में घुसकर उन पर हमला करने का आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक विक्की के थूकने का विरोध करने पर उसने दोस्तों के साथ यश पर हमला कर दिया। वह बीचबचाव करने पहुंचे तो उनके परिवार के साथ भी घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने दोनों के आरोपों के हिसाब से मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।