फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में साड़ी से बने फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, दोनों की अलग-अलग हो चुकी थी शादी

Wed, 13 Mar 2019 11:54 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पीलीभीत के बरखेड़ा इलाके के जगीपुर गांव में प्रेमी युगल के शव एक ही साड़ी के दोनों किनारों से बने दो फंदों पर लटके मिले हैं। जहां ये शव मिले वो प्रेमी का मकान था। 
विज्ञापन


काफी देर बाद भी दरवाजा न खुलने पर प्रेमी के परिवार वालों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस सीढ़ी लगाकर कमरे में पहुंची तो दोनों के फंदे पर लटके शव देख दंग रह गई। 

मृतक जगीपुर गांव निवासी 22 वर्षीय युवती और 30 वर्षीय अवधेश कुमार है। अवधेश की छह साल पहले शादी हो गई थी। उसके एक डेढ़ साल की बेटी आयशा है। 

तीन दिन पहले ही उसने ससुराल वालों को बुलाकर पत्नी व बेटी को मायके भेज दिया था। इधर, आरती की शादी आठ मार्च को हुई थी। वह दस मार्च को विदा होकर मायके आई थी। 
विज्ञापन


लड़के के भाई ने दोनों के प्रेम प्रसंग में खुदकुशी करने की बात कही, जबकि आरती के परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें