मीरगंज: पत्नी को बुलाने गए युवक को ससुरालियों ने पीटा
मीरगंज में पत्नी की विदा कराने गए युवक को ससुरालियों ने डंडों से पीटकर घायल कर दिया। युवक की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। कमलेश कुमारी निवासी कुल्छा खुर्द ने बताया कि उनके बेटे विकास की शादी मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नौसना निवासी छोटेलाल की पुत्री डौली के साथ 20 जनवरी 2024 को हुई थी। शादी के बाद से उसके बेटे की बहू डौली अधिकतर अपने मायके नौसना में ही रहती है। उसका बेटा बुलाने जाता है तो आने से इन्कार कर देती है।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: चाय की टपरी पर रातभर मजमा, दरोगा ने डांटा तो व्यापारियों ने लगाया अभद्रता का आरोप
13 अप्रैल को उसका बेटा विकास अपनी पत्नी की विदा कराने अपनी ससुराल नौसना गया तो विकास के साले, ससुर, सालियों ने उसके बेटे को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग
बहेड़ी में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। कस्बे के लोगों ने बताया कि रेतवाड़ा गांव का एक ग्रामीण सपा का कार्यकर्ता है। उसने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है। संबंधित व्यक्ति व उसके साथी ने करणी सेना व महापुरुषों के विरुद्ध भी अभद्र टिप्पणी की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।