फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गड्ढे में बाइक जाने से दंपती और उनके दो बच्चे घायल

विज्ञापन
उझानी में चौड़ीकरण के लिए खुद ही पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
उझानी। कस्बे में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य में बरती जा रही लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। मंगलवार रात कल्याण सिंह चौक के पास सड़क किनारे खोदे गए गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से एक दंपती और उनके दो मासूम बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला निवासी सत्यवीर (35) अपनी पत्नी गोमती (32) और बच्चों, काजल और विजय, के साथ बाइक से कुंवरगांव जा रहे थे। जैसे ही वे कल्याण सिंह चौक के पास पहुंचे, सड़क किनारे बिना सुरक्षा इंतजाम के छोड़े गए गड्ढे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में चारों लोग चोटिल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को गड्ढे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर जगह-जगह गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। वहां न तो कोई संकेतक लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के इंतजाम ही किए गए हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इसी स्थान पर तीन दिन पहले भी एक ट्रक का पहिया गड्ढे में फंसने से वाहन पलट गया था। बावजूद इसके ठेकेदार और संबंधित विभाग ने कोई सबक नहीं लिया। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और गड्ढों के आसपास उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आगे इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें