फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द, सद्भाव और प्रेम से आगे बढ़ता है देश: कमिश्नर

विज्ञापन
ध्वजारोहण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

अमर शहीद खान बहादुर खान की मजार पर डीएम ने की चादरपोशी

बरेली। 74वें स्वतंत्रता दिवस पर मंडलायुक्त कार्यालय और कलक्ट्रेट परिसर में क्रमश: कमिश्नर और डीएम ने ध्वजारोहण किया। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने कहा कि व्यक्ति की गरिमा संविधान में है। राष्ट्र को मजबूत रखने का प्रयास करना सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि देश और समाज प्रेम, सद्भाव और सौहार्द से ही आगे बढ़ता है। इसके बाद समाजसेवियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

वहीं ध्वजारोहण के बाद कलक्ट्रेट परिसर में डीएम नितीश कुमार ने ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ का उदाहरण देते हुए बेहतर कार्य करने का सुझाव दिया। उन्होंने स्वतंत्रता के आदर्शों की गरिमा बनाए रखने की अपील की। कहा कि कर्तव्य पथ पर चलते हुए विचलित न हों, जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन वीके सिंह, एडीएम सिटी महेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार, एसडीएम सदर ईशान प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। फिर डीएम ने पुरानी जेल परिसर स्थित शहीद खान बहादुर की मजार पर चादरपोशी की, शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। ब्यूरो

आईटीबीपी में किया गया पौधरोपण

बरेली। आईटीबीपी बुखारा कैंप में उपमहानिरीक्षक जीसी उपाध्याय ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर महानिदेशक एसएस देसवाल की ओर से भेजा गया संदेश पढ़ा गया। इसके बाद राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित बल सदस्यों के नाम की घोषणा की। चौबारी गांव में पौधरोपण किया गया। पीआरओ कमर हैदर जैदी ने बताया कि गांव में छह सौ पौधे रोपे गए। इस दौरान सेनानी विशाल आनंद समेत हिमवीर, जवान और स्थानीय लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
यह खबर लगाने से पहले चेक कर लें। यह खबर अलग से भी बनाई गई है...

समाचार पत्र वितरक संघ ने मनाया आजादी का जश्न

बरेली। आजादी की 74वीं सालगिरह पर समाचार पत्र वितरक संघ ने आवास विकास सेंटर स्थित छत्रपति शिवाजी चौक पर तिरंगा फहराया। संघ के अध्यक्ष विमल पांडेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सैन्य व अर्द्धसैन्य बल के शहीद जवानों को नमन किया। फिर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान समाचार पत्र वितरक संघ के संरक्षक अजयराज शर्मा ने वितरक समाज को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाये रखने के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर निजी अस्पताल के डायरेक्टर संजीव पांडेय समेत ओमप्रकाश राजपूत, तेजेंद्र सिंह सोढी, प्रमोद अरोरा, नितिन गुप्ता, फकीर चंद्र, उमेश वर्मा भाटिया व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें