फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अलग-अलग हॉल में विधानसभावार होगी मतगणना, लगाए जाएंगे 14-14 टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर पुलिस-प्रशासन सक्रिय है। चार जून को पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में मतों की गिनती होगी। बैरियर, पार्किंग, प्रवेश द्वार की बैरिकेडिंग समेत हॉल के अंदर और बाहर सुरक्षा घेरा होगा। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग हॉल में एक-एक आरओ टेबल समेत 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर चार कार्मिक होंगे।
विज्ञापन

चरणवार परिणाम की सूचना सोशल प्लेटफाॅर्म पर बने ग्रुपों में साझा की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ मतगणना हॉल में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना कार्मिक, राजनीतिक दलों के एजेंट भी मोबाइल फोन, कैमरा लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। परिणाम घोषित होने पर विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा।
पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान प्रभावी पार्किंग व्यवस्था मतगणना के दौरान भी प्रभावी रहेगी। बहेड़ी के ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) और बैलेट मतों की गणना पीलीभीत में होगी। बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र में पड़े पोस्टल और ईडीसी मतों की गणना के लिए दो अलग हॉल बनाए जाएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे से होगी पर तीन जून को शाम छह बजे से रूट डायवर्जन लागू रहेगा। मतगणना के दिन परिसर में तीन टेलीकॉम कंपनियों की ब्रॉडबैंड सेवाएं ली गई हैं। ये वाईफाई के जरिये नेट कनेक्शन उपलब्ध कराएंगी, ताकि सूचनाएं तत्काल चुनाव आयोग को भेजी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें