फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग कल

Mon, 10 Aug 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया घोषित की है। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एफईटी) में रिक्त सीटों पर दाखिले का कार्यक्रम जारी किया गया है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 10 अगस्त को सुबह नौ बजे से काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


प्ररीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि यह काउंसलिंग विश्वविद्यालय परिसर स्थित एफईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर में होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीटेक, बीटेक लेटरल एंट्री, एमटेक और विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए यह घोषणा की है। विश्वविद्यालय के मीडिया सेल ने आधिकारिक सूचना जारी की है। इसमें बताया गया है कि अभ्यर्थियों की योग्यता और मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। बीटेक प्रथम वर्ष के लिए जेईई स्कोर को प्राथमिकता मिलेगी। जेईई स्कोर न होने पर 10+2 (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) के प्राप्तांकों की मेरिट के आधार पर अवसर मिलेगा। बीटेक लेटरल एंट्री में सीयूईटी स्कोर या डिप्लोमा के अंकों को आधार माना जाएगा। बीएससी उत्तीर्ण छात्र भी सीधे द्वितीय वर्ष में दाखिले के लिए पात्र होंगे।


एमटेक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश मानदंड

परास्नातक स्तर पर एमटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए गेट मेरिट वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी। सीटें रिक्त रहने पर अन्य पात्र उम्मीदवारों को उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड की मेरिट के अनुसार अवसर दिया जाएगा। डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में जेईईसीयूपी परीक्षा के प्राप्तांकों को आधार बनाया जाएगा। हाईस्कूल परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के जरिये भी प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन




काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। उन्हें इन दस्तावेज की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां भी प्रस्तुत करनी होंगी। इनमें जाति, आरक्षण या ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र शामिल हैं। नवीनतम मेडिकल प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट आकार की तस्वीरें भी आवश्यक होंगी। निर्धारित प्रवेश शुल्क भी जमा करना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेज या शुल्क न होने पर अभ्यर्थियों का दावा निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें