फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि में बहुभाषी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग 24 जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मल्टीलिंगुअल स्टडीज में विभिन्न बहुभाषी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का पहला चरण 24 जुलाई से शुरू हो रहा है। विद्यार्थी 24, 25 व 26 जुलाई को विश्वविद्यालय के मानविकी विभाग में सुबह 10:30 से शाम चार बजे तक उपस्थित होकर काउंसलिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन

इस काउंसलिंग में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पीजी डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। समन्वयक डॉ. अनीता त्यागी के अनुसार सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स के लिए कुल शुल्क 8,550 रुपये निर्धारित है। वहीं, पीजी डिग्री कोर्स के पहले वर्ष का शुल्क 8,050 रुपये तय किया गया है।
विद्यार्थियों को काउंसलिंग के दौरान अपने सभी मूल शैक्षिक दस्तावेज जैसे डिग्री, जाति प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, 10वीं, 12वीं और स्नातक के सभी अंकपत्र साथ लाने होंगे।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश : काउंसलिंग के माध्यम से जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा, उनमें एक सेमेस्टर के सर्टिफिकेट कोर्स (कम्युनिकेशन स्किल्स, स्पेनिश फॉर बिजनेस, फ्रेंच, जर्मन, चीनी, स्पेनिश, जापानी, रूसी) शामिल हैं। दो सेमेस्टर वाले डिप्लोमा कोर्स में प्रोफिशिएंसी इन फ्रेंच, जर्मन, मंदारिन-चीनी, स्पेनिश में प्रवेश ले सकेंगे। वहीं, चार सेमेस्टर के पीजी डिग्री कोर्स में एमए इन फ्रेंच लैंग्वेज, एमए इन पाली लैंग्वेज एंड बुद्धिस्ट कल्चर शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें