कुबेर नाट्य ग्रुप जकार्ता इंडोनेशिया के प्रख्यात नाटक ऑन-ऑफ परफोरेटेड हाउस का मंचन डिंडान डब्लूएस के निर्देशन में नए इतिहास और नई परिकल्पना के साथ किया गया। नाटक में दुखद घटनाओं को झेलते हुये परिवार की मुखिया दादी मूक दर्शक बनकर रोती है और परिवार पर हो रही यातनाओं से दुखी होकर गीत गाती है। उसका रोना और गीत गाना काफी आकर्षक रहा। इसका मूल भाव है कि जीवन दर्शन यही है कि अपने परिवार के बुजुर्गों की सलाह को मानने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के तहत संजय कस्युनिटी हाल में मंचित यह नाटक तकनीति तौर पर भी मंच सज्जा और लाइट का मंच पर अलग ही भाव प्रस्तुत कर गया। इसमें एंडी वरसामा, आशिया, यारडिम अदा, जाजिला, ईडी मोहम्मद, कुवाती, उस्मान, टेन, अली, हैंड्रा, विक्टर, टीजे का मंच पर अभिनय बेहतर रहा। कुल मिला कर बरेली के दर्शकों को अनूठी अनुभव दे गया।