फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ीसा के कलाकारों ने बांधा जीत का सेहरा

Sat, 30 Jan 2016 01:05 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन में अखिल भारतीय नाटक नृत्य, संगीत प्रतियोगिता का पांचवां दिन शास्त्रीय, शास्त्रीय, भरतनाट्यम, बिहू नृत्य, ओडिसी नृत्य, असमिया नृत्य, चारू कला नृत्यों के नाम रहा। संजय कम्युनिटी हाल में सांस्कृतिक नृत्य संगीत के कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति पर आधारित झांकियां जैसे राधा कृष्णा, रामायण आदि पर अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों से समां बाधा। इसमें मुख्य रूप से असम और उड़ीसा के कलाकारों ने ओवर ऑल बाजी मारी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में चार नाटकों का मंचन हुआ। इसमें पहला नाटक ‘तुगलक’ का मंचन किया गया। नाटक में तुगलक के शासन काल की गाथा की अविस्मरणीय प्रस्तुति दी। दूसरा नाटक भोपाल, तीसरा नाटक खटीमा उत्तराखंड, राष्ट्रीय नाट्य परिषद लखनऊ की प्रस्तुति हुई।  
संजय कम्युनिटी हाल में असम, उड़ीसा, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जबलपुर, मध्यप्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, अलीगढ़, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र, मेघालय, पंजाब बाल और युवा कलाकारों ने शास्त्रीय, अर्द्धशास्त्रीय, भरतनाट्यम, बिहू नृत्य, असमिया नृत्य, चारू कला नृत्य आदि के माध्यम से अपनी पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति पर आधारित एकल और सामूहिक प्रस्तुतियों से समां बाधा। निर्णायक मंडल में हरजीत कौर, बिलाल मासूम, नाहिद बेग रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, बहेड़ी विधायक अता उर्र रहमान, फनसिटी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, गुलाटी आर्ट्स के चेयरमैन राजेंद्र गुलाटी, नरेंद्र पाल गंगवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी पालीवाल, रजनीश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें