फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सभासदों और सफाईकर्मियों ने एक-दूसरे के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा के योजना समिति के सदस्य अबोध कुमार सिंह की अगुवाई में नगर पंचायत के सभासदों ने शनिवार को कमिश्नर और डीएम से मिलकर वार्ड 15 में तैनात दो सफाईकर्मियों पर अभद्रता करने, वार्डों में सफाई न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। कहा कि वे खुद भी काम नहीं करते और सफाई कर्मियों से वसूली करके उन्हें भी काम नहीं करने देते। कुछ दिनों पहले दोनों ने सभासदों के साथ अभद्रता की थी। दोनों सफाईकर्मियों को पदमुक्त करने की मांग भी उठाई। इधर, दोनों सफाई कर्मचारी अंकित और राहुल ने बताया कि पूरे समय ड्यूटी करने के बावजूद सभासद, अध्यक्ष निजी कार्य कराने का दबाव बनाते हैं। मना करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करके गाली-गलौज करते हैं। उन्होंने एसडीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

सभासद ने दर्ज कराई रिपोर्ट


सभासद प्रदीप गुप्ता ने दो सफाई कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर वह नगर पंचायत कार्यालय गए थे। वहां उनके वार्ड का सफाई कर्मचारी मिल गया। उन्होंने उससे सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कहा तो उसने अपने यूनियन के अध्यक्ष अंकित और राहुल को बुला लिया। दोनों अभद्रता करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें