फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चारों ओर सीओ, हर झांकी के संग रहेंगे दो सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गंगा महारानी शोभायात्रा का रूट आला हजरत दरगाह के आसपास ही है। उर्स और शोभायात्रा के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। इसके लिए पुलिस ने जमीन से आसमान तक सुरक्षा अभेद बनाने के लिए काफी तैयारी की है।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शोभायात्रा के आगे-पीछे और दाएं-बाएं चारों तरफ सीओ स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। यात्रा के रास्ते पर 31 संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से पिकेट लगाई है। हर झांकी के साथ दो सिपाही या दीवान की ड्यूटी रहेगी। शोभायात्रा का रूट थाना किला के इलाके से शुरू होकर कोतवाली होते हुए बारादरी थाना क्षेत्र तक है। इस पूरे मार्ग पर एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ वन और टू पहले ही गश्त कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर चुके हैं। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव पहले सीओ प्रथम रह चुके हैं तो उन्हें भी यहां संवेदनशील बिंदुओं पर लगाया गया है। करीब दो हजार पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी को भी लगाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें