फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क किनारे निर्माण सामग्री निगम करेगा जब्त, विकास कार्यों में होगी इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सड़क किनारे निर्माण सामग्री डाली तो अब नगर निगम उन्हें जब्त कर उसी सामग्री से विकास कार्य कराएगा। शहर में कई जगह सड़क पर रेता, बजरी, ईंटों की दुकानें चल रही हैं। अब नगर निगम इसको लेकर अतिक्रमण अभियान चलाएगा। नगर आयुक्त ने कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की जमीन पर कई जगह मुख्य सड़क के किनारे निर्माण सामग्री डाल दी गई है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार भी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। जो कार्रवाई होती है वो केवल खानापूर्ति होती है। वहीं यह कई जगह हादसों का भी कारण बन रहे हैं। इसको लेकर नगर आयुक्त ने अतिक्रमण विभाग से कहा है कि जहां भी बिल्डिंग मैटेरियल रखा हुआ मिले उसे तत्काल जब्त करें और जुर्माने की जगह उसे विकास कार्याें जैसे गलियों के निर्माण, मरम्मत कार्याें में लगाया जाए। वहीं मिनी बाइपास पर रोहिलखंड विश्वविद्यालय, मिनी बाइपास, सेटेलाइट के पास, बदायूं रोड, शाहदाना रोड समेत जगतपुर आदि इलाकों को चिह्नित किया गया हैं। जहां पर इन सामग्रियों की दुकानें सबसे अधिक हैं।


- अब जुर्माना भरकर नहीं छुड़ा सकेंगे अपना सामान
दरअसल नगर निगम की ओर से इनके खिलाफ कई बार अभियान चलाया गया जा चुका है, लेकिन जुर्माना वसूली के बाद सामग्री छोड़ दी जाती है। इसके बाद दोबारा उसी जगह पर व्यापारी अतिक्रमण कर दोबारा से दुकानें सजा लेते हैं। ऐसे में नगर आयुक्त ने इसको लेकर प्लान बना लिया है। अभियान चलने के बाद तत्काल ही सामग्री का इस्तेमाल मरम्मत कार्याें में किया जाए।
विज्ञापन


- नगर निगम के पास यह है प्रावधान...
सार्वजनिक मार्गों में निर्माण सामग्री डंप कर आवागमन प्रभावित करने वाले के विरुद्ध नगर निगम अधिनियम के तहत कार्रवाई का भी प्रावधान है, विभागीय अधिकारियों की माने तो इस नियम के तहत सड़क मार्ग में डंप सामग्री को जब्त करने के साथ ही संबंधित व्यक्ति पर अर्थदंड की कार्रवाई किए जाने का प्रावधान है, बावजूद इसके मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। संवाद




सड़क किनारों पर रेता बजरी व अन्य दुकानें सजी हुई हैं। सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर विभाग को निर्देशित किया गया है। जब्तीकरण के साथ जुर्माना वसूला जाएगा, लेकिन निर्माण सामग्री को नहीं छोड़ी जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें