फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 27 अप्रैल के बाद जमा होगा निगम का कर, वेबसाइट बंद

Sat, 18 Apr 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद नगर निगम की वेबसाइट इन दिनों में बंद पड़ी है। नगर निगम का कहना है कि वेबसाइट अपडेट की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की तैयारी के चलते अपने संपत्ति कर पोर्टल को 27 अप्रैल 2026 तक बंद कर दिया है। इस अवधि में करीब 1.77 लाख करदाता ऑनलाइन माध्यम से अपना कर जमा नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

31 मार्च के बाद से नगर निगम का पोर्टल बंद है। 28 अप्रैल से पोर्टल के फिर से शुरू होने की उम्मीद है, जिसके बाद करदाता नए वित्तीय वर्ष के बिल के आधार पर भुगतान कर सकेंगे। मेंटेनेंस कार्य के कारण नगर निगम की वेबसाइट भी फिलहाल बंद कर दी गई है। इसके चलते 10 अप्रैल तक होल्डिंग कर, ट्रेड लाइसेंस और हाउस, सीवर और वाटर यूजर चार्ज का भुगतान संभव नहीं होगा। इतना ही नहीं इस दौरान नए ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन और पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया भी पूरी तरह से स्थगित रहेगी। नगर निगम इस समय नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कर डिमांड तैयार करने में जुटा है, ताकि आगे कर वसूली की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित किया जा सके। वहीं, कर कलेक्शन के लिए नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया भी जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि मई महीने से नई एजेंसी यह जिम्मेदारी संभाल सकती है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि एजेंसी और बैंक को जल्द से कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है। 27 अप्रैल के बाद इस साइट को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें