फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्र संख्या बढ़ाने के लिए 15 किमी तक होगी महाविद्यालयों की दौड़

Sat, 18 Apr 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महाविद्यालयों के शिक्षकों को भी बेसिक विद्यालयों की तर्ज पर अब महाविद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए मशक्कत करनी होगी। इसके लिए शासन की ओर से एडेड व सरकारी महाविद्यालयों को एक पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि महाविद्यालय के 15 किलोमीटर के अंदर स्थित इंटर कॉलेजों से संपर्क करना होगा, इसके लिए प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करनी होगी, इसके साक्ष्य, काउंसलिंग की फोटो, ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से छात्र संख्या में वृद्धि की सूचना क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को देनी होगी। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि महाविद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाना आवश्यक है, यदि ऐसा नहीं हुआ तो महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी की दक्षता मूल्यांकन का संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें