फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निगम ने 20 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के संपत्ति कर विभाग की तरफ से अभियान चलाकर शुक्रवार को 20 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया गया। ढाई लाख रुपये की वसूली भी की गई। यह कार्रवाई नगर के सभी चार जोनों में की गई।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि जोन-एक में ईशाक, शाइस्ता बेगम, मुतावल्ली हामिद हुसैन, मोहम्मद रजा खान, महबूब हुसैना, रईस अहमद, मुमताज बेगम, नसीर अहमद, मोहम्मद शाहिद, अध्यासी के यहां कार्रवाई की गई। जोन-दो में फाल्तूनगंज के रहने वाले वशीर अहमद के दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई हुई।
जोन तीन के नई बस्ती में नईम उल्ला, हिमायत उल्ला, खुशनुमा एजाज, शमीम बानो, शाहजहां बेगम का प्रतिष्ठान सील किया गया। जोन-चार में रामकली देवी, राजकुमार के प्रतिष्ठानों के साथ ही डायमंड टायर्स को सील किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें