फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में कोरोना पीड़ित परिवार के घर में चोरी, सील इलाके में घटना से मचा हड़कंप

Mon, 13 Apr 2020 07:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कोरोना पॉजिटिव पीड़ित परिवार के घर में चोरी का मामला सामने आया है। घर में ताला लगा था, परिवार के सभी लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने इस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर आवाजाही बंद कर रखी थी, इस बीच चोरों ने घर को निशाना बना लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि बरेली जिले के सुभाषनगर निवासी एक युवक नोएडा में रहता था। नोएडा में कोरोना की दस्तक के बीच यह युवक कई दिनों पहले अपने घर लौट आया। उसके यहां आने पर जांच कराई तो उसे कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। उसकी पत्नी समेत घर के पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

इन सभी को निजी अस्पताल में रखकर जांच और उपचार किया जा रहा है। पीड़ित परिवार के घर में ताला लगा था। पुलिस ने यहां आवाजाही बंद कर दी थी, और शासन के निर्देश पर इसे हॉटस्पॉट घोषित कर आसपास डेढ़ किमी. का इलाका सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बीती रात चोरों ने इस परिवार के घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर चोरी कर ली। सोमवार दोपहर बाद लोगों ने टूटे ताले देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाहरी हिस्से का मुआयना किया। घर सैनिटाइज न होने के कारण पुलिस अंदर नहीं गई।

परिवार के आने पर पता चलेगा कि कितनी चोरी हुई है। सील इलाके में चोरी से हड़कंप है, पुलिस इसे स्थानीय गैंग का काम मान रही है। सीओ टू सीमा यादव ने कहा कि आरोपियों को ट्रेस कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें