केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, उनकी पत्नी सौभाग्यवती गंगवार, निजी सचिव ललित मोहन कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इन सभी ने दिल्ली में जांच कराई थी। केंद्रीय मंत्री की पत्नी छह माह पहले भी संक्रमित हुई थीं।
कोरोना वायरस की चपेट में मंगलवार को कई माननीय और प्रशासनिक अफसरों के अलावा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरओ, एआरओ भी आ गए हैं। एहतियातन कराई जांच में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद से खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, उनकी पत्नी सौभाग्यवती गंगवार, निजी सचिव ललित मोहन ने दिल्ली में जांच कराई थी। केंद्रीय मंत्री की पत्नी छह माह पहले भी संक्रमित हुई थीं।
मंगलवार को मिली रिपोर्ट में मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, प्रतिनिधि धर्म विजय गंगवार, एडीएम (प्रशासन) वीके सिंह, जिला आबकारी अधिकारी डीएन दुबे संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगे चार आरओ, 15 एआरओ और सात सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके स्थान पर अन्य अफसरों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री और उनकी पत्नी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी लगवा चुके हैं।