फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में डॉक्टर समेत 10 प्रवासी मजदूर पॉजिटिव मिले, जिले में कुल 32 संक्रमित

Sun, 17 May 2020 01:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
तापमान जांचते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रविवार को 67 लोगों की जांच रिपोर्ट आई थी, जिसमें 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इनमें 9 प्रवासी मजदूर हैं, जबकि एक क्वारंटीन सेंटर पर तैनात डॉक्टर भी शामिल है। 
विज्ञापन


अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 32 हो गई है। जिनमें से पांच ठीक होकर घर जा चुके हैं। 27 मामले सक्रिय हैं। प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों से संबंधित गांवों को सील कर वहां सैनिटराइज कराना शुरू कर दिया है और इन गांवों में बसे लोगों की जांच करा रहे हैं। 

जिला प्रशासन ने रविवार सुबह जारी रिपोर्ट में बताया कि कोरोना संक्रमितों में चार प्रवासी श्रमिक जो ठाणे महाराष्ट्र से आए थे, पसगवां के मूल निवासी हैं और वर्तमान में क्वारंटीन में हैं। दो पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक मुंबई से आए हैं, जो चंदन चौकी के मूल निवासी हैं। 
विज्ञापन


वर्तमान में संस्थागत क्वारंटीन सेंटर डाइट राजापुर में है। एक पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक जयपुर से आया है और ईसानगर का रहने वाला है वर्तमान में संस्थागत क्वारंटीन सेंटर डाइट राजापुर में है।
विज्ञापन

एक पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक नवी मुंबई से आया है जो ग्राम सर्वा, खीरी का रहने वाला है, वर्तमान में संस्थागत क्वारंटीन सेंटर डाइट राजापुर में है। एक पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक अंधेरी मुंबई से आया है और ग्राम बैरिया निघासन का रहने वाला है। वर्तमान में क्वारंटीन सेंटर में है।

वहीं स्क्रीनिंग होम में ड्यूटी कर रहे एक चिकित्सक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसे कोविड-19 लेवल वन चिकित्सालय में भेज दिया गया है।
बताते चलें कि अब तक जिले में कुल 32 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिनमें पांच पॉजिटिव केस उपचार के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं जो बिल्कुल ठीक हैं । वर्तमान में कुल 27 एक्टिव केस हैं।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूर संबधित क्षेत्रों में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में है अब उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। मजदूरों से संबंधित गांवों को सील कर वहां सैनिटाइज कराया जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें