फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती के निर्देश, आईजी एसके भगत ने किया बॉर्डर का निरीक्षण

Tue, 14 Apr 2020 11:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बॉर्डर पर नेपाली सुरक्षा एजेंसियों से वार्ता करते आईजी एसके भगत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिवसीय दौरे पर यहां आए आईजी एसके भगत ने मंगलवार को दूसरे दिन संपूर्णानगर इलाके में भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। पुलिस और एसएसबी अधिकारियों से बातचीत करने के बाद पिलर संख्या 41 पर जाकर जानकारी हासिल की। इसके अलावा बॉर्डर पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


आईजी मंगलवार को संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर जाकर पुलिस एवं एसएसबी के अधिकारियों से क्षेत्र का हाल जाना। इसके बाद खजुरिया गोविंदनगर पिलर संख्या 41 पर जाकर वहां तैनात शारदापुरी एसएसबी इंस्पेक्टर राजमोहन सिंह से क्वारंटीन किए हुए लोगों के बारे में भी जानकारी ली। सीमा पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए। यहां बता दें इन दिनों सीमा पूरी तरह से सील है।  

लॉकडाउन का कराएं पालन, किसानों को न हो दिक्कत : भगत
संपूर्णानगर थाने में आईजी जोन एसके भगत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका क्षेत्र में आने का उद्देश्य शासन की मंशा के अनुसार लॉकडाउन का पालन देखना है। नेपाल जाने वाले 129 लोग पलिया, निघासन एवं तिकुनियां में क्वारंटीन किए गए हैं। 
विज्ञापन


हालांकि नेपाल से भी अधिकारियों से जानकारी मिली है कि भारत आने वाले 280 में से 85 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। जरूरी है कि पुलिस ऐसे मुश्किल वक्त में आम जनता के साथ खड़ी हो और कोई दिक्कत में हो तो उसकी तुरंत सहायता करे, लॉकडाउन का पालन कराए और लोगों से घरों में रहने की अपील करे। 
 
विज्ञापन

इसी प्रकार शासन की मंशा के अनुरूप ऐसे किसान जो सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए अपनी फसल बेचने या काटने के लिए जा रहे हैं उनको कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। 

आईजी ने कहा कि बाहर से आने वालों को 14 दिन क्वारंटीन करने के बाद छोड़ दिया जाए और ऐसे लोगों के पुलिस संपर्क में रहे ताकि लॉकडाउन का वे उल्लंघन न करें और घरों में भी 14 दिन क्वारंटीन रहें। इस दौरान सीओ राकेश कुमार नायक, थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह समेत पुलिस बल व एसएसबी जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें