फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2189 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण कराया जा रहा है। आज होने वाले टीकाकरण में 2189 वर्करों को शामिल किया गया है। एक दिन पूर्व अधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण के लिए 7313 वर्करों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया गया था। इनमें पुलिस, राजस्व, पंचायती राज, होमगार्ड, एसएसबी और नगरपालिका को शामिल थे। पहले सत्र में पांच फरवरी को राजस्व के 594 कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ था। फिर 11 फरवरी को 1233 और 12 फरवरी को 1150 वर्करों का टीकाकरण हुआ था। तीन सत्र में सिर्फ 2977 वर्करों का टीकाकरण हो सका है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5794 वर्करों को टीकाकरण के लिए उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मेसेज भेजकर सूचित किया गया था। टीकाकरण का लक्ष्य समय से पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा हुुुआ है। गुरुवार को होने वाले टीकाकरण में 2189 फ्रंटलाइन वर्करों की प्लानिंग तैयार की है। इतने वर्करों के टीकाकरण के लिए 20 बूथ बनाए गए हैं। जिनमें एसएसबी और पुलिस लाइन का अस्पताल भी शामिल है। बाकी 2147 लोगों के लिए आगामी दिनों में टीकाकरण कराया जाएगा। कोविड नोडल डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि फ्रंटलाइन के 2189 वर्करों का टीकाकरण कराया जाएगा। वैक्सीन कोल्ड चेन पर पहुंचा दी गई है। सुबह दस बजे टीकाकरण प्रारंभ हो जाएगा।
1355 स्वास्थ्य कर्मियों का 19 फरवरी को होगा टीकाकरण
कोरोना वैक्सीन के टीके से वंचित रह गए स्वास्थ्य कर्मियों ने एक बार फिर से दूसरा मौका दिया है, ताकि वह वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित कर लें। जनपद में 1355 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण नहीं करवाया है। शासन के निर्देश पर उन्हें 19 फरवरी को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए अलग से साइट तैयार की जा रही है। इन्हीं के साथ दूसरी डोज के टीकाकरण में वंचित रह गए तीन लोगों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें