सीलिंग की कार्रवाई करती बीडीए की टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। शाहजहांपुर रोड खुर्रम गौटिया पर बिना मानचित्र के बनाई जा रही दुकानें और बेसमेट को बीडीए की टीम ने बुधवार को सील कर दिया।
बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर रोड खुर्रम गौटिया पर यामीन कुरैशी बिना मानचित्र पास कराए दो सौ वर्गमीटर में बेसमेंट का निर्माण करा रहे थे। दुकानों का भी निर्माण हो रहा था। जानकारी मिलने पर टीम जांच करने पहुंची तो शिकायत सही पाई गई। दुकानें और बेसमेंट को सील कर दिया गया है। बिना कंपाउंडिंग भरे निर्माण न करने की चेतावनी भी दी गई है। कंपाउंडिग कराए बिना निर्माण शुरू हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
सीलिंग के बाद भी इस्लामियां मार्केट में हो रहा दुकान निर्माण
बरेली। इस्लामियां मार्केट की एक दुकान पर बीडीए ने कुछ दिनों पहले सीलिंग की कार्रवाई की थी। उसके बाद भी उसमें काम जारी है। कालेज की प्रबंध समिति के सदस्य मोहम्मद ईसार अहमद ने बीडीए को शिकायत पत्र देकर कहा है कि सीलिंग के बाद भी दुकान निर्माण का काम लगातार जारी है।
मोहम्मद ईसार अहमद ने बताया कि इस्लामियां मार्केट में तीन दुकानों में अवैध निर्माण कराया जा रहा हैं। इसमें एक फुटवियर दुकान, एक इंजीनियरिंग सर्विस की दुकान एक स्पेयर पार्टस की दुकान है। यहां दुकानें बंद कर बेसमेंट का निर्माण कराया जा रहा है। अंदर ही अंदर काम चल रहा है। दुकान में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। कहा कि उक्त तीनों दुकानें इस्लामियां इंटर कालेज की संपत्तियां है। निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया जाए। बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जाएगी। निर्माण कार्य हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी।