फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना बेकाबूः सेना यूनिटों में घुसा वायरस, सिलसिलेवार जवान हो रहे संक्रमित

विज्ञापन
corona in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पॉश कॉलोनियों समेत सेंट्रल जेल के कैदी व अन्य समेत स्वास्थ्यकर्मी भी मिले संक्रमित

बरेली। अगस्त माह में बेकाबू हुआ कोरोना के संक्रमण का दायरा हर दिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सैंट्रल जेल में 65 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है तो सेना में भी जवानों के संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को सेना के तीन जवान संक्रमित मिले हैं। इन सभी संक्रमितों के साथ ही, जिले में मंगलवार को 184 लोग संक्रमित मिले हैं। जिन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक फरीदपुर के मोहल्ला पारा में पांच, मोहल्ला देवी में दो, नेकपुर गणेश नगर में तीन, सीबीगंज में छह, बिशारतगंज में दो, इज्जतनगर में तीन, टेलीफोन कॉलोनी शास्त्री नगर में दो, परची में दो, नबाबगंज में तीन, किंग कोर्ट में एक, सिविल लाइंस में तीन, बसंत बिहार में दो, करगैना में चार, ढकनी राजपुरी में तीन, शिवनगर में दो, नारायण नगर में तीन, रामनगर, सेवाधाम कॉलोनी, रिठौरा, संजय नगर, सनसिटी, जनकपुरी, कालीमंदिर जगतपुर, मोहल्ला कानून गोयान, जुल्फीकार महोपुर, प्रेमनगर, डीडीपुरम, मनु नगर एक सैनिक कॉलोनी गली नंबर आठ, बाजार, बीडीए कॉलोनी, शेरगढ़, एलआईसी बिल्डिंग, ब्रह्म नगर, सुभाष नगर, हाफिजगंज, गन्ना मिल खन्ना भवन के पीछे, ठाकुरद्वारा फतेहगंज, पीलीभीत रोड आशुतोष कॉलोनी, ग्राम रबानी बेगम, फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कॉलोनी, गिनी, सिंधुनगर, रविंद्र नगर, बिहारीपुर, एक छात्रावास, पर्वतिया कॉलोनी एक, क्यारा ब्लॉक का गांव बिरिया नारायनपुर, भोजीपुरा में एक-एक संक्रमित मिले हैं।

कोविड और निजी अस्पताल में सात संक्रमित

कोरोना से जंग लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मी भी लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। भोजीपुरा स्थित कोविड अस्पताल में मंगलवार को छह स्वास्थ्यकर्मियों व अन्य की संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं, एक निजी लैब के लैब टेक्नीशियन भी संक्रमित मिला है। सूची में भूरेमल की बजरिया में दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भरतौल में भी एक और व्यक्ति संक्रमित मिला है। जिसे आइसोलेट कराया जा रहा है।

104 हुआ संक्रमितों की मौतों का आंकड़ा

कोरोना संक्रमितों की मौतों का आंकडा मंगलवार को 104 पहुंच गया है। बीते दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक सर्वाधिक बुजुर्गों की मौत हुई है। वहीं, 24 से 35 वर्षीय युवकों की भी मौत हुई है। मौतों की वजह हाइपरटेंशन, ब्लड प्रेशर, शुगर, हैप्पी हाइपोक्सिया यानी ऑक्सीजन लेवल का गिरना, हार्ट अटैक, फेफड़ों की खराबी, श्वास रोगी शामिल हैं। हालांकि, कुछ मृतकों के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। जिसकी जांच हो रही है। चिकित्सकों का मानना है कि एक निर्धारित समय में भले ही ज्यादा मौतें हुई हों मगर संक्रमितों की तादाद पर देखा जाए तो मौतों का ग्राफ जिले में घटा है।

कोविड अस्पताल रेफर करने पर किया हंगामा

राजेंद्र नगर एक अस्पताल में भर्ती गर्भवती की कोरोना जांच पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड अस्पताल भेजने को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना है कि वह शुरुआत से ही वहीं इलाज करा रहे हैं और अब संक्रमित मिलने पर कोविड अस्पताल भेज रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने कोविड गाइडलाइन के तहत इलाज की सुविधा मुहैया कराने में असमर्थता जताई थी। मगर परिजन तैयार नहीं थे। ऐसे में करीब घंटे भर तक चले हंगामे के बाद अस्पताल ने गर्भवती को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें