फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली जोन में अब तक 2004 लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने की तैयारी करता एक स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

अब तक 68 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दो की मौत

बरेली। स्वास्थ्य विभाग लगातार बाहर से आने वाले लोगों, तब्लीगी जमातियों व अन्य संदिग्धों के टेस्ट करा रहा है। पुलिस के समन्वय से चल रही कवायद में एडीजी दफ्तर को इसकी सूचना भेजी जा रही है। बरेली जोन में अब तक 2004 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। इनमें बरेली जिले के 221 टेस्ट शामिल हैं। जोन में अब तक 68 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से सात ठीक भी हो चुके हैं, मुरादाबाद में दो की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बरेली जिले में 221 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए थेे, जिनमें से छह पॉजिटिव आए थे। हालांकि अब इनकी रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी है। इस तरह बदायूं में 142 लोगों के टेस्ट हुए, जिनमें चार पॉजिटिव, पीलीभीत में 114 लोगों के टेस्ट में दो पॉजिटिव, शाहजहांपुर में 160 लोगों के टेस्ट में एक विदेशी तब्लीगी जमाती कोरोना संक्रमित पाया गया। मुरादाबाद में 300 लोगों के टेस्ट में 19 पॉजिटिव, रामपुर में 213 लोगों के टेस्ट में छह पॉजिटिव, अमरोहा में 126 लोगों के टेस्ट में 10 पॉजिटिव, संभल में 240 लोगों के टेस्ट में आठ पॉजिटिव व बिजनौर के 480 लोगों के टेस्ट में 12 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। मरने वाले दो कोरोना संक्रमित में एक मुरादाबाद और दूसरा संभल का निवासी था, दोनों की मौत मुरादाबाद में ही हुई।

बरेली जोन में मिले 564 तब्लीगी जमाती

बरेली जोन में निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज से आए 564 जमातियों की लोकेशन ट्रेस हुई थी। इन सभी की जांच कराई जा चुकी है और जरूरत के मुताबिक क्वारंटीन कराया गया है। इनमें बदायूं के दस, शाहजहांपुर के सात, मुरादाबाद के 60, बिजनौर के 435, रामपुर के 20, अमरोहा के नौ व संभल के 23 जमाती शामिल हैं।

कोरोना संदिग्धों को ट्रेस करने का काम लगातार चल रहा है। पुलिस इसका डाटा संबंधित जिला प्रशासन को दे रही है जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग इनकी जांच व उपचार की व्यवस्था कर रहा है। ऐसे लोगों की सही जानकारी लोगों को देनी चाहिए। इनकी पहचान छुपाकर लोग अपना भी नुकसान कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है। - अविनाश चंद्र, एडीजी बरेली जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें