फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: इस बार घरों में ही मनेगी ईद

विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: इस बार घरों में ही मनेगी ईद
विज्ञापन

एडीजी बोले- सभी तरह के सामूहिक कार्यक्रमों पर रहेगी रोक

बरेली। कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के चलते सरकार ने सामुदायिक संक्रमण रोकने के लिए धार्मिक स्थलों को बंद रखने का फैसला लिया है। समूह की गतिविधियां भी बंद की गई हैं। ऐसे में ईद, जुमा अलविदा की नमाज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। एडीजी ने बताया कि लोग ईद घर पर ही मनाएंगे। सामूहिक नमाज नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने बताया कि सरकार ने धार्मिक कार्यक्रमों पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। धार्मिक स्थल भी बंद हैं। कोई भी सामूहिक गतिविधि नहीं हो सकती है। मुंबई और अन्य राज्यों से लौटने वाले कामगारों में वायरस की पुष्टि हो रही है। ऐसे में आशंका है कि लोगों का आपस में संपर्क बढ़ने से संक्रमण बढ़ सकता है। एडीजी ने बताया कि अभी ईद के बारे में प्रदेश स्तर से कोई गाइडलाइन नहीं आई है पर इतना तय है कि ईदगाह या मस्जिदों में सामूहिक नमाज नहीं होगी। मुस्लिम धर्मगुरु भी कोरोना संक्रमण को लेकर संजीदा हैं और इस मामले में पुलिस-प्रशासन के साथ हैं। सभी की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि लोग ईद घर में ही मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें