फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफः सीआईएससीई स्कूलों के सभी कार्यक्रम रद्द

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
बरेली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए एहतियातन कई सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। अब सीआईएससीई ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि भीड़-भाड़ वाला कोई कार्यक्रम न किया जाए। पहले से तय कार्यक्रमों को भी रद्द करने को कहा है।
विज्ञापन

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफि केट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सभी स्कूलों को भीड़-भाड़ वाला कोई कार्यक्रम आयोजित न करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों से कहा गया है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें और बच्चों को भी इस संबंध में जागरूक करें। स्कूल आने वाले किसी बच्चे को यदि खांसी, जुकाम, बुखार है तोे उस पर नजर रखें। अभिभावकों से बात कर बच्चे को छुट्टी दे दें। स्कूलों के शौचालयों में साबुन और शिक्षकों के लिए सेनेटाइजर रखने के निर्देश बोर्ड ने दिए हैं। हार्टमन कॉलेज के फादर पीटर विजय मिंज ने बताया कि बोर्ड की एडवाइजरी मिल गई है। उसके हिसाब से सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें