फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में अगले दिन भी फटा कोरोना बम, दस कोरोना केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुंबई से आए प्रवासी आठ मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कुछ ही घंटों के बाद सोमवार को और बुरी खबर मिली। दिल्ली से लौटे गजरौला एक युवक में भी कोरोना संक्रमण की सोमवार तड़के पुष्टि के बाद रात को नौ और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खलबली मच गई। खास बात यह रही कि अब तक कोरोना की मार से बचा शहर भी लपेटे में आ गया। रात को मिली नौ लोगों की रिपोर्ट में तीन शहर क्षेत्र के ही हैं। बाकी छह में से दो न्यूरिया के हैं, जबकि एक-एक संक्रमित ललौरीखेड़ा, अमरिया, बीसलपुर और पूरनपुर क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

जनपद में रविवार को आठ नए कोरोना संक्रमित केस पाए गए थे। रविवार देर शाम इन सभी को कोविड अस्पताल बरेली भेज दिया गया था। वहीं स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पताल भेजने के बाद उनके परिजनों और संपर्क मेें आने वालों की तलाश में जुट गया था। यह काम अभी चल ही रहा था कि रविवार रात 12 बजे के बाद स्वास्थ्य विभाग को चार लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें दिल्ली से आए गजरौला निवासी युवक में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हालांकि इस युवक के परिवार के तीन सदस्यों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवक को कोविड अस्पताल बरेली भेज दिया है। साथ ही युवक के परिजन समेत 14 लोगों को जिला मुख्यालय के सेंटर पर क्वारंटीन कर दिया है।
यह युवक 10 मई को दिल्ली से अपने परिवार के तीन लोगों के साथ अपने घर गजरौला पहुंचा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चारों लोगों का परीक्षण कर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 14 मई को चारों के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे थे। रविवार रात लखनऊ से आई रिपोर्ट में युवक कोरोना संक्रमित पाया गया, जबकि तीन परिजन की रिपोर्ट निगेटिव मिली। इसके बाद कोरोना संक्रमित युवक के परिवार के 11 सदस्यों और उसके संपर्क में आए तीन अन्य लोगों को एंबुलेंस से जिला मुख्यालय लाकर सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया। इन सब चीजों से स्वास्थ्य विभाग के अफसर निपट भी नहीं पाए थे कि रात को नौ और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन

प्रसादपुर समेत तीन गांव के 50 से अधिक लोगों के सैंपल लिए
कलीनगर तहसील के गांव प्रसादपुर में छह, रानीगंज और मित्रसेनपुर (बंगला) में एक-एक प्रवासी श्रमिक में रविवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमित प्रवासियों के परिवार और संपर्क में आने वालों की पड़ताल शुरू की। सोमवार को प्रसादपुर, मित्रसेनपुर (बंगला गांव) और रानीगंज से करीब 50 से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
रविवार रात में आई जांच रिपोर्ट में गजरौला आए युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसके परिवार और संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें