फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राफ रिपोर्ट % संक्रमितों में युवाओं की संख्या लबसे ज्यादा, बच्चों को खतरा कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीसरी लहर में भी कोरोना संक्रमण की चपेट में सर्वाधिक 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा आ रहे हैं। इनमें भी पुरुष वर्ग पर संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है। यह दावा स्वास्थ्य विभाग ने किया है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के तहत अब तक मिले संक्रमितों में 31.7 फीसदी युवा हैं। संक्रमितों में पुरुषों की संख्या 64 फीसदी है। बच्चों के संक्रमित होने का आंकड़ा करीब एक फीसदी है।
विज्ञापन

आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि शुक्रवार को 252 लोग संक्रमित मिले। अब सक्रिय संक्रमित 1414 हो गए हैं। एक से 13 जनवरी तक संक्रमित मिले लोगों की रिपोर्ट के आधार पर लिंग, आयु, लैब टेस्ट, ब्लॉकवार रिपोर्ट तैयार की गई है। ताकि संक्रमण की रोकथाम के लिए किस दिशा में काम किया जाए, यह तय हो सके। इसके अनुसार अब तक मिले संक्रमितों में 64 फीसदी पुरुष और 36 फीसदी महिलाएं हैं। सरकारी लैब की जांच में 65.4 फीसदी, निजी लैब से 34.6 फीसदी लोग संक्रमित मिले। आरटीपीसीआर टेस्ट में 63.3 फीसदी रिपोर्ट पॉजिटिव रही है।
क्षेत्रवार प्राप्त रिपोर्ट में बरेली शहर में सर्वाधिक 82 फीसदी लोग संक्रमित हैं। इसके बाद क्रमश: फतेहगंज पश्चिमी, क्यारा, मीरगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी, आलमपुर जाफराबाद में संक्रमित मिले हैं। अन्य इलाकों में संक्रमण की दर काफी कम है। एक से दस साल तक के एक फीसदी बच्चे संक्रमित हैं, जबकि 11 से 20 साल के 11 फीसदी, 31 से 40 साल के 22 फीसदी, 41 से 50 साल के 15 फीसदी, 51 से 60 साल के 10.7 फीसदी, 60 साल से अधिक के सात फीसदी लोग संक्रमण की चपेट में मिले हैं। संपर्क में आकर संक्रमित होने वालों की तादाद 30 फीसदी से ज्यादा है।
विज्ञापन

राहत... संक्रमितों में नहीं दिख रहे गंभीर लक्षण
डॉ. गौतम के मुताबिक सक्रिय संक्रमितों की तादाद 14 सौ से ऊपर पहुंच गई है, मगर अभी तक कोई भी व्यक्ति गंभीर हालत में नहीं पहुंचा है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक वैक्सीन लगवाने की वजह से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ गई है। अबकी बार संक्रमित होने पर लोगों में बेहद हल्के लक्षण दिख रहे हैं, जो गले तक ही सीमित हैं। फेफड़ों पर असर कम है।
संदिग्ध लक्षण मिलने पर होगी कोरोना जांच
कोरोना को लेकर बढ़ते जा रहे मामलों को देखते हुए आईसीएमआर ने शुक्रवार को सैंपलिंग के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। डॉ. गौतम ने बताया कि नई गाइडलाइन के तहत अब सिर्फ कोरोना संदिग्ध लक्षण मिलने पर ही कोविड जांच करने को कहा गया है। हालांकि, इस संबंध में अभी शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के पास कोई आधिकारिक पत्र नहीं पहुंचा है, इसलिए पूर्व की तरह ही कोविड जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें