फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम रहा कोरोना संक्रमण, प्रशासन ने जिम, रेस्टोरेंट और सिनेमा हाल खोलने की दी अनुमति

विज्ञापन
Coronavirus logo concept. Novel Coronavirus icon. COVID-19 disease image with red text. SARS pandemic red symbol. Isolated graphic design template. Creative nCOV outbreak sign with typography - फोटो : Getty Images/iStockphoto
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के केस अब तेजी से घट रहे हैं। सक्रिय संक्रमितों की तादाद भी अब 171 तक पहुंच गई है। करीब दो हजार से ज्यादा सैंपल की जांच में अब पांच से दस केस ही मिल रहे हैं। हालात में लगातार सुधार होने पर अब जिला प्रशासन ने जिम, रेस्टोरेंट, सिनेमा हाल और स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क फिलहाल बंद रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने इस बाबत जारी आदेश में कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर प्रभावी तौर पर कम हो रही है, इसलिए जिम संचालित होंगे पर स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क फिलहाल बंद रहेंगे। कोविड प्रोटोकाल के नियमों का पालन करते हुए रेस्टोरेंट, होटल, फूड प्वॉइंट्स, सिनेमा हाल भी पूरी क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगे। नर्सरी से लेकर उच्चा शिक्षा तक के सभी शिक्षण संस्थान भी कोरोना गाइडलाइन के अनुसार संचालित होंगे। डीएम ने सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी कार्यालयों में चल रही स्टाफ के रोस्टर की व्यवस्था भी स्थगित कर दी है।
बैंक, सैन्यकर्मी समेत 11 लोग कोरोना संक्रमित - बुधवार को करीब दो हजार सैंपल की जांच में 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें एक बैंक कर्मी और सेना का एक जवान संक्रमित मिला है। इसके अलावा संक्रमितों में नवाबगंज, फरीदपुर के मोहल्ला परा, सिथरा, नवदिया अशोक, पवन विहार, बृजवासी नगर कर्मचारी नगर, आंवला और अयूब खां के रहने वाले लोग शामिल हैं। 24 संक्रमितों का होम आइसोलेशन समाप्त होने के बाद जिले में अब 171 सक्रिय संक्रमित बचे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें