फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

अफसर रहे परेशान, युवक के अंतिम संस्कार को नहीं पहुंचे परिजन

बरेली। कोरोना संक्रमितों की मौत का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को दो दिन पहले संक्रमित मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ जिले में कोरोना से संक्रमित रहे मौतों का आंकड़ा नौ पहुंच गया है। शाम को प्रशासनिक अफसरों की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार सिटी श्मशान भूमि में कराया गया। वहीं एक और संदिग्ध संक्रमित की मौत हुई है, जिसकी रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आई है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के मुताबिक, शुक्रवार को युवक जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा था। वह आजाद नगर रोडवेज वर्कशॉप के पास किराए पर रह रहा था। ह्दय रोग से पीड़ित युवक को संदिग्ध मानते हुए ट्रूू नॉट से उसकी जांच कराई गई थी। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद युवक को एक निजी मेडिकल कॉलेज कोविड एल-2 में शिफ्ट किया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई थी। प्रशासन समेत परिजनों को शव के अंतिम संस्कार की सूचना दे दी गई थी।
एसीएम फर्स्ट रोहित यादव के मुताबिक, शव के अंतिम संस्कार के लिए परिवार का कोई भी सदस्य नहीं आया। काफी प्रयास के बाद मीरगंज में रहने वाला मृतक का भाई ही यहां पहुंचा, वह भी काफी घबरा रहा था। उसे पीपीई किट दी गई। देर शाम सिटी श्मशान भूमि में मृतक का अंतिम संस्कार हुआ।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई समेत तीन कारपोरेट लैब से, एक व्यक्ति ट्रूू नॉट संक्रमित

रविवार को आईवीआरआई से सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। मगर ट्रू नॉट की जांच में शीशगढ़ पीएचसी पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिला है। इसके अलावा अशोक बिहार, साहूकारा के 39 वर्षीय व्यक्ति, बहेड़ी के शाहजी नगर के रहने वाले एक 69 वर्षीय बुजुर्ग समेत नवाबगंज के रहने वाले पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के 45 वर्षीय भाई भी कारपोरेट लैब की जांच में संक्रमित मिले हैं। सभी कोविड अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। सभी के दोबारा सैंपल लेकर आईवीआरआई को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें