45 उम्र से अधिक आयुवर्ग में 27 फीसदी, 18 से 44 आयुवर्ग में 86 फीसदी हुए प्रतिरक्षित
बरेली। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से कम हो रहा है लेकिन मौतों का सिलसिला अब भी जारी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को चार संक्रमितों ने अलग-अलग कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, नए मिले 108 संक्रमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. मीसम अब्बास ने बताया कि आरटीपीसीआर, ट्रूनेट, एंटीजन के करीब 4946 सैंपल की जांच में 108 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उधर, चार लोगों की मौत हुई है। इसमें श्री शिरड़ी साईं धाम कुदेशिया फाटक के ट्रस्टी अनूप कुदेशिया का भी निधन हुुआ है। बताते हैं कि वह करीब दो हफ्ते पहले संक्रमित मिले थे। निजी अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार को उनके निधन की सूचना पर लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। उधर, संक्रमितों में एक जिला जेल का बंदी, इफको में दो, पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी समेत स्वास्थ्यकर्मी और पूर्व सैन्य कर्मी शामिल हैं। वहीं, कोरोना टीकाकरण केेे चल रहेेेेेेे अभियान में सोमवार को 45 से ज्यादा आयुवर्ग के 27 फीसदी और 18 से 44 आयुवर्ग के 86 फीसदी लोग ने टीका लगवाया।
कोरोना से श्री साईं रक्षा धाम के संस्थापक का निधन
बरेली। श्री साईं रक्षा धाम के संस्थापक अनूप कुदेशिया का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वह डीडीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती थे। प्रबंधक योगेश सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने पर अनूप कुदेशिया दो मई से अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार को दोपहर साढ़े 11 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। संवाद