फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: झपकी आने पर ट्रेन से गिरा युवक, हादसे में दर्दनाक मौत

Mon, 17 May 2021 10:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

पुलिस को कुछ यात्रियों ने बताया कि युवक ट्रेन के गेट पर बैठा था। उसके नजदीक कई यात्री खड़े थे। यह ट्रेन जैसे ही मुड़िया गांव के नजदीक पहुंची कि युवक झपकी आने के बाद नीचे गिर गया
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोमवार सुबह बरेली से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक ट्रेन के गेट पर बैठा था। झपकी आने से वह नीचे गिर गया था। इससे ट्रेन काफी देर तक घटपुरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान दुर्विजय पुत्र नौवतराम निवासी उझानी के मोहल्ला गद्दी टोला के रूप में हुई है। सोमवार सुबह करीब 10:40 पर ट्रेन संख्या 05335 बरेली से कासगंज जा रही थी। 

युवक इसी ट्रेन में सवार था। पुलिस को कुछ यात्रियों ने बताया कि युवक ट्रेन के गेट पर बैठा था। उसके नजदीक कई यात्री खड़े थे। यह ट्रेन जैसे ही मुड़िया गांव के नजदीक पहुंची कि युवक झपकी आने के बाद नीचे गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


कुछ लोगों ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। तब तक ट्रेन घटपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर गए और लोको पायलट और जीआरपी को सूचना दी। चूंकि घटना बिनावर थाना क्षेत्र में हुई थी। इससे बिनावर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली। 

उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। इस दौरान ट्रेन घटपुरी रेलवे स्टेशन पर करीब आधा घंटे तक खड़ी रही। बिनावर एसओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। यात्रियों ने बताया कि वह गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें