फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में भाग जाते हैं क्वारंटीन किए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगापुर। कई गांवों में बाहर से आए लोगों को प्रशासन की तरफ से बनाए गए क्वारंटीन कक्षों में रखा गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई लोग ऐसे हैं जो देर रात कक्ष से भागकर अपने घरों में आ जाते हैं और सुबह उठते ही फिर से क्वारंटीन कक्ष में पहुंच जाते हैं। मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना को लेकर दूसरे प्रदेशों व शहरों में काम करने वाले लोग अपने-अपने गांवों में आना शुरू हो गए हैं। इलाके के पढुवा, त्रिकोलिया, गदनियां, लगदहन आदि के ग्रामीणों ने बताया कि कई ग्रामीण बाहर से वापस आए हैं। पुलिस ने उनके रुकने की भी व्यवस्था की है लेकिन लोग कोरोना की समस्या को समझने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग देर रात में क्वारंटीन कक्ष से घर भाग आते हैं और सुबह फिर से वहीं पहुंच जाते हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने संपूर्णानगर पुलिस से की है। इस बाबत थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच शुरू की जा चुकी है। जांच के बाद निश्चित रूप से ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें