बिजुआ। गोला बिजुआ बस यूनियन भी रविवार को जनता कर्फ्यू के समर्थन में बसें बंद रखेंगी। यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र दीक्षित ने बताया कि गोला बिजुआ मार्ग पर रविवार को बसें नही चलेंगी। वहीं पलिया बस यूनियन से चलने वालीं बसें, जिसमें निघासन, गोला, संपूर्णानगर, गौरीफंटा (नेपाल बॉर्डर), लखीमपुर, चंदन चौकी की बसें पूर्णतया बंद रहेंगी। इस बात की जानकारी यूनियन के दीपक पांडेय ने दी है।
शतचंडी महायज्ञ और रासलीला कार्यक्रम रद्द
धौरहरा के कफारा गांव के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मंदिर में प्रतिवर्ष होने वाले शतचंडी महायज्ञ को कोरोना के चलते रद्द कर दिया गया। कफारा गांव का प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मंदिर भी नवरात्रि में बंद रहेगा। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि मंदिर में भीड़ भाड़ न हो। इसके लिए नवरात्रि में भी मंदिर बंद रहेंगे। सिर्फ एक पुजारी सुबह शाम पूजा करने के बाद मंदिर बंद कर देगा। इसके अलावा किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं दी जा रही है।