फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : बीपीसीएल के छह समेत 48 संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
बिना मास्क के घर से निकल रहे हैं लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर, ट्यूलिप ग्रेस में एक, सेना का जवान भी संक्रमित

बरेली। संक्रमितों की तादाद फिलहाल स्थिर बनी हुई है मगर 50 के आसपास दर्ज हो रहा आंकड़ा अफसरों को राहत का एहसास नहीं होने दे रहा। शुक्रवार को एक सनसिटी के रहने वाले 55 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोविड एल-3 अस्पताल में मौत हुई है। वह 15 अक्तूबर को निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। कोविड जांच में संक्रमित मिलने पर 17 कोविड अस्पताल रेफर हुए थे। गुरुवार की देर रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक शुक्रवार को बीपीसीएल के मनकारी, करगैना, स्वालेनगर, मलपुर, बल्लिया, कुरतारा में छह संक्रमित मिले हैं। वहीं, सेना में भी एक जवान संक्रमित हैं। कटरा चांद खां, चौबे की गली, काजीटोला, साहू हैदराबाद, मिलक रामपुर में एक-एक संक्रमित हैं। इसके अलावा सुभाषनगर, बाला जी विहार, प्रेम नगर, कृष्णा नगर, भीमरीगंज धर्मशाला, मुडिया जागीर, बिहारीपुर, राजेंद्र नगर, महानगर, इफको, भमौरा, पटवइया, सीबी गंज, प्रेमनगर आदि इलाकों और मोहल्लों में संक्रमित मिले हैं। जिनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग सर्विलांस टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें