बरेली। कोरोना के केस एक बार फिर सौ का आंकड़ा पार करने लगे हैं। रविवार को तीन हजार सैंपल की जांच के बाद 115 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एडीएम कंपाउंड के दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं। इसके अलावा भुता स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एक कर्मचारी, पीएसी बटालियन का जवान, सेंट्रल, जिला जेल में एक-एक, करगैना चौकी का पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सर्वाधिक संक्रमित अब भी सिविल लाइंस में हैं। रविवार को सिविल लाइंस के 18 लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा हार्टमन के पांच, शास्त्री नगर के चार, बकैनिया के तीन, सीबी गंज के दो, देवचरा में दो, वीरसावरकर नगर, सेथल, पूरनपुर, कुर्री, बहेड़ी, जजरी खेड़ा में एक-एक, रोहनिया में दो, ग्रीन पार्क में दो, नंदी हाइट्स, इंद्रापुरम, गणेश नगर, डेलापीर, छोटी बमनपुरी, जगतपुर, लाल फाटक, रोहली टोला में एक-एक, रोहली टोला में दो, शिव नगर, शाही, सहसवानी टोला, जगदीश विहार, आशीष रॉयल पार्क समेत अन्य इलाकों के लोग संक्रमित हैं।
सर्विलांस टीम प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक संक्रमित मिले 113 लोगों में 60 साल के ऊपर 16 बुजुर्ग भी हैं। एक साल से कम आयु का एक बच्चा, तीन से 14 साल तक के छह बच्चे भी कोरोना की चपेट में आए हैं। अलग-अलग अस्पतालों में 35 संक्रमित भर्ती हैं। रविवार को होम आइसोलेशन पर रहे 306 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस 1076 है।
जिला प्रशासन की मॉनीटरिंग रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 15 से 17 वर्ष आयुवर्ग के 7189, 18 पार के 4815 लोगों को पहली और 18910 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई गई है।