फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी: घरेलू मैदान पर ढेर हुए यूपी के शेर, आठ बल्लेबाज लौटे पवेलियन, मध्यप्रदेश के शिकंजे में मैच

Sat, 09 Nov 2024 11:21 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Cooch Behar Trophy : कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर- 19 वर्ग) में उत्तर प्रदेश की टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है। दूसरी पारी में टीम के आठ बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। जीत के लिए अभी 336 रन चाहिए। 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सके यूपी के बल्लेबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर- 19 वर्ग) में घरेलू मैदान पर खेल रही यूपी की टीम मध्यप्रदेश के सामने गेंद और बल्ले दोनों से ही फेल हो गई। पहली पारी में 43 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में मध्यप्रदेश की टीम ने रुद्रांश सिंह के शतक और अंश बगाड़िया की 88 रनों की पारी के बदौलत 431 रन बनाकर मैच को अपने शिकंजे में ले लिया।

विज्ञापन


475 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम के आठ बल्लेबाज 139 रन पर ही पवेलियन लौट चुके हैं। शनिवार को जीत के लिए मध्यप्रदेश को सिर्फ दो विकेट चाहिए। यूपी को अब भी जीत के 336 रन और बनाने होंगे। 

एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन मध्यप्रदेश ने नौ विकेट पर 431 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। टीम के लिए रुद्रांश सिंह ने 145 गेंदों पर 15 चौकों की सहायता से 104 रन बनाए। अंश बगाड़िया ने 88, यशवर्धन सिंह चौहान ने 68 और स्पर्श सिंह ने 48 रनों का योगदान दिया।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के खिलाड़ी रुद्रांश सिंह - फोटो : अमर उजाला
दबाव में गिरते रहे विकेट
लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम पहाड़ जैसे स्कोर के आगे दबाव में नजर आई। टीम का पहला विकेट 29 रन के स्कोर पर राना के रूप में गिरा। उन्हें ईशान चौधरी ने बोल्ड किया। इसके बाद 37 रन पर रोहित सिंह राजावत ने अर्जुन शर्मा को क्लीन बोल्ड कर किया। 45 रन पर तीसरा और चौथा विकेट गिरा।

स्कोर बोर्ड पर 78 रन होने पर एस राय एलबीडब्ल्यू हो गए। 92 रनों पर अक्षय दुबे और 95 के स्कोर पर आदित्य कुमार सिंह भी पवेलियन लौट गए। अक्षय को अनंत दुबे ने कप्तान सोहम के हाथ कैच करवाया तो आदित्य को अन्वेश चावला ने बोल्ड किया।

भव्य गोयल ने बनाए 42 रन 
भव्य गोयल ने जरूर मध्यप्रदेश के गेंदबाजों का सामना करने की हिम्मत दिखाई। उन्होंने 66 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली। रोहित ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लेकर संघर्षपूर्ण पारी का अंत किया। स्टंप्स के समय अक्षु बाजवा 27 और किशन कुमार सिंह चार रन पर नाबाद थे।

एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति, सेक्रेटरी व बीसीए के संरक्षक आदित्य मूर्ति, सुभाष मेहरा, बीसीए के अध्यक्ष सरफराज वली खां, राजन मनोहर, ओपी कोहली, राहुल कपूर आदि मुकाबले के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

संघर्ष करते दिखे बल्लेबाज
जिस पिच पर मध्यप्रदेश ने दूसरी पारी में 431 रन बनाए उसी पिच पर यूपी के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखाई दिए। भव्य गोयल के अलावा टीम का और कोई भी बल्लेबाज पिच पर टिकने का साहस नहीं दिखा पाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें