बरेली। एसआरएमएस किक्रेट मैदान पर छह से नौ नवंबर तक होने वाली अंडर- 19 कूच बिहार ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया है। आयोजन के लिए मैदान में भी व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।
बरेली क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सोमवार को प्रतियोगिता के संबंध में स्टेशन रोड स्थित होटल में बैठक का आयोजन किया गया। एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने कहा कि यूपीसीए की ओर से दूसरी बार बरेली को कूच बिहार ट्राॅफी की जिम्मेदारी दी है।
छह से नौ नवंबर तक उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा। बुधवार को सुबह 8:30 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि दोनों टीमें शहर पहुंच चुकी हैं। मुकाबला लाल बॉल से खेला जाएगा। प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व टेस्ट खिलाड़ी गोपाल शर्मा रहेंगे।
इसके साथ ही बीसीसीआई की ओर से दो अंपायर भेजें जाएंगे। इस दौरान बीसीए के अध्यक्ष सरफराज वली खां, वाइस प्रेसिडेंट राजन मनोहर, सीनियर सेक्रेटरी ओपी कोहली, ज्वाइंट सेक्रेटरी राहुल कपूर, मनीष सिंह, शहजाद अली, नितिन सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद