विराट ने झटके पांच विकेट
मध्यक्रम में अयान अकरम ने 17, कप्तान भव्य गोयल ने 24 रनों की उपयोगी पारी खेली। तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक यूपी की टीम ने 71 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए थे। क्रीज पर कृष्णा 15 रन और यश पंवार चार रन बनाकर नाबाद रहे। पश्चिम बंगाल की तरफ से विराट चौहान ने 15 ओवरों में पांच विकेट झटके। अब मुकाबले के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश की टीम अपनी पहली पारी की बढ़त को मजबूत करते हुए पश्चिम बंगाल को जल्दी समेटने की रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी। पश्चिम बंगाल की टीम मुकाबले को ड्रॉ कराने की कोशिश करेगी।
अतिथियों को किया सम्मानित
मैच के दौरान डीआईजी अजय साहनी, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा, सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर अकरम सैफी, पूर्व रणजी खिलाड़ी मो. असलम खान और प्रेम प्रकाश अग्रवाल आदि मैदान पर पहुंचे। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक व एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति, बीसीए सचिव सीताराम सक्सेना, सीनियर संयुक्त सचिव ओपी कोहली की ओर से अतिथियों को सम्मानित किया गया।