फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिद्ध पीठ माता मंगला मंदिर पर महंत गद्दी को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र के माता मंगला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में महंत पति के निधन के बाद उनकी पत्नी महंत की गद्दी मांग रही हैं, लेकिन देवर इसका विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर एसएसपी से गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन

वजीरगंज निवासी रंजना माली ने एसएसपी को पत्र देकर कहा है कि उनके पति स्व. सुनील और उनका देवर दोनों ही महंत की गद्दी के साझेदार रहे हैं। अब उनके पति का स्वर्गवास हो गया तो उनकी जगह उन्हें एक वर्ष के लिए महंत की गद्दी दी जाए, लेकिन देवर उन्हें महंत गद्दी नहीं सौंप रहे हैं। समझौते के आधार पर उनका हक बनता है। इस संबंध में जब थाने में शिकायत की तो पुलिस हक दिलवाने के स्थान पर उनसे दोबारा समझौता कराने पर जोर दे रही है। पूर्व में समझौता के आधार पर ही उनका सिद्ध पीठ पर महंत का हक बनता है। इससे पूर्व नगर के चेयरमैन की माैजूदगी में यही समझौता हो चुका है। दोबारा कोई समझौता सही नहीं होगा। महिला विधवा होने के नाते अपना हक मांग रही है। उसने एसएसपी से पुलिस के द्वारा महंत का हक दिलवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें