फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुस्लिम महिला ने मकान खरीदा तो लगाए थे मोहल्ला छोड़ने के पोस्टर, अब सौहार्द की दुहाई

Sun, 01 Sep 2024 10:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के पंजाबपुरा की हिंदू बस्ती में मुस्लिम महिला ने मकान खरीदा था। इसका मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। मोहल्ला छोड़ने के पोस्टर लगा दिए थे। बताया गया है कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। इससे विवाद शांत हो गया है। 
विज्ञापन
इसी मकान को लेकर था विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के पंजाबपुरा की हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवार के मकान खरीदने पर मचा बवाल शांत हो गया है। पहले मोहल्ला छोड़ने के पोस्टर लगाने वाला पक्ष अब सौहार्द की बात कह रहा है। वहीं, मुस्लिम परिवार भी मकान का स्वामित्व बदलने के लिए तैयार हो गया है।

विज्ञापन

  
पंजाबपुरा किला थाना क्षेत्र की घनी बस्ती है। बस्ती के आसपास मुस्लिम बाहुल्य इलाका या मिलीजुली आबादी है लेकिन करीब सवा सौ परिवारों की यह बस्ती केवल हिंदू समुदाय के लोगों की है। यहां के निवासी रहे विशाल सक्सेना ने 12 जुलाई को अपना मकान शबनम नाम की महिला को बेच दिया था।
 
बैनामा की जानकारी करीब दस दिन पहले लोगों को उस वक्त हुई जब शबनम के परिजन मकान देखने पहुंचे। इसके बाद बस्ती के लोग प्रदर्शन करने लगे। मामला शांत होने के बाद बस्ती के लगभग सभी घरों पर मोहल्ला छोड़ने के पोस्टर लगे होने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। दोनों पक्ष के संभ्रांत लोगों को बैठाकर बात की गई। सूत्रों के मुताबिक मकान की दोबारा बिक्री को लेकर कोई समझौता हुआ है, उसके बाद से मामला शांत हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी सौहार्द कायम रखने पर सब सहमत
वन राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना का कहना है कि कुछ दिन पहले मामला उनकी जानकारी में आया था। मैंने कहा था कि दोनों पक्ष के लोग आपसी सुलह समझौते से इस मामले को निपटा लें। 

कानूनी पैरवी कर रहे  वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप श्रीवास्तव का कहना है गुपचुप बैनामा कराने से कई तरह के संशय बस्ती के लोगों के मन में थे। अब दूसरे पक्ष ने भरोसा दिया है तो कोई शिकवा नहीं है। 

वार्ड 66 बजरिया पूरनमल के पार्षद संजय रॉय का कहना है कि पंजाबपुरा उनके निर्वाचन क्षेत्र में आता है। मामले में दोनों पक्षों से बात की गई। सभी आपसी सौहार्द कायम रखने को सहमत हैं। कुछ ऐसा किया जाएगा जिसमें सबका भला हो। 

मकान क्रेता शबनम के भतीजे रेहान बशीरी ने बताया कि बशीर मियां दरगाह के सामने यह बस्ती है। सभी लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ रहते हैं। मकान खरीदने के पीछे कोई गलत मंशा नहीं थी। हमें किसी राजनीति में नहीं पड़ना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें