फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरीदपुर सिविल बार एसोसिएशन में फिर गरमाया विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। सिविल बार एसोसिएशन फरीदपुर में वकीलों के दो गुट चुनाव विवाद में आमने-सामने आ गए हैं। एक गुट के वकीलों ने चुनाव संपन्न होने और पदाधिकारी की घोषणा कर दी है। दूसरे गुट ने पत्र जारी कर चुनाव अधिकारियों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बार के चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन


सिविल बार एसोसिएशन फरीदपुर के अधिवक्ता बीआर जयंत ने एक पत्र जारी कर बताया कि वह बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी हैं। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित मॉडल के अनुसार बार एसोसिएशन की बार कमेटी पदाधिकारी के द्वितीय चुनाव के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव कमेटी की देखरेख में शुक्रवार को संपन्न हुई। नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर निर्वाचन के लिए जितेंद्र सिंह चौहान, महासचिव पद पर निर्वाचन के लिए सुनीता मिश्रा व उपाध्यक्ष पद के लिए प्रवेश त्रिवेदी, संजीव कुमार सिंह, परितोष चौधरी, मुकेश प्रताप सिंह सहित अन्य सभी पदों के लिए अधिवक्ताओं द्वारा अपने-अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए थे। उन्होंने कहा कि सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया संपन्न होकर सभी पदाधिकारी चुने गए। संवाद
दूसरे गुट ने भी पत्र किया जारी
दूसरे गुट के एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा ने पत्र जारी करते हुए बताया कि सिविल न्यायालय बार एसोसिएशन फरीदपुर कि शुक्रवार को मीटिंग हॉल में एक मीटिंग की गई, जिसमें सर्वसम्मति से चुनाव कार्यवाही के लिए एल्डर कमेटी के सदस्यों द्वारा उन्हें व राहुल कश्यप, अवनीश चंद्र शर्मा, मनजीत कुमार गुर्जर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी उन्हें घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बार एसोसिएशन का चुनाव करने की कार्रवाई चुनाव अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें