यह दर्ज की गई है रिपोर्ट
एमएलसी के गनर मेरठ निवासी गौरव चौधरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि सोमवार रात 8.30 बजे वह एमएलसी और उनके कार्यालय प्रभारी अमित कुमार के साथ पुवायां के मैरिज लॉन में तिलकोत्सव कार्यक्रम में गया था। इस दौरान गांव नाहिल निवासी शिवम वाजपेयी और सोनू वाजपेयी 5-7 अज्ञात लोग एमएलसी के सामने हंगामा करने लगे।
रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने वर्दी पकड़ ली और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वह एमएलसी को किसी तरह घर ले गया। विवाद में उसे और एमएलसी के कार्यालय प्रभारी अमित कुमार को गुम चोटें आई हैं। एमएलसी को जरूरी काम से बाहर जाना था। इस कारण तहरीर नहीं दे सका। वापस आने पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने बलवा, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि एमएलसी के गनर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक युवक पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।