बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 24 फरवरी से शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 125 परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से 24 घंटे परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर 0581-2427433 भी जारी किया गया है। यूपी बोर्ड की परीक्षा में पहली पाली सुबह आठ बजे से 11: 15 बजे तक व दूसरी दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।
डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार के अनुसार प्रथम पाली में सुबह छह से दोपहर दो बजे तक के लिए डॉ. लोकेश चंद्र को तैनात किया गया है। दूसरी पाली में दोपहर दो से रात दस बजे तक त्रिवेंद्र कुमार व तीसरी पाली में रात 10 से सुबह छह बजे तक के लिए डॉ. राजेश कुमार सक्सेना को प्रभारी बनाया गया है। संवाद