फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कार्यक्रम से पहले सड़क को चलने लायक बनाएगा ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वार्ड 60 में ख्वाजा चौक के पास की सड़क को याैमे विलादत कार्यक्रम से पहले चलने लायक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

ख्वाजा चौक के पास ही 19 से 21 जनवरी तक अंजुमन-ए-गुलमाने चिश्तिया की ओर से जश्न-ए-यौमे विलादत ख्वाजा गरीब नवाज का आयोजन होना है। सड़क का कार्य शुरू होने से पहले ही वहां के लोगों ने ठेकेदार को इसकी जानकारी दी थी। तब ठेकेदार ने 15 जनवरी तक सड़क बनाकर देने की बात कही थी, पर वह काम अधूरा छोड़कर चला गया। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अधिकारी जागे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता राजीव राठी ने ठेकेदार को तलब किया तो उसने कहा कि कार्यक्रम से पहले सड़क डाली तो टूट-फूट हो सकती है। इस पर एक्सईएन ने कार्यक्रम तक मौरंग डालकर सड़क को ठीक करने के लिए कहा है। इससे आवाजाही में दिक्कत नहीं होगी। वहीं, कार्यक्रम के बाद सीसी रोड डाल दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें