फरीदपुर। सड़क हादसे में गंभीर घायल हुए ठेकेदार संजीव कुमार (45) की जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। परिजनों ने मौत को साजिश बताया है।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला बक्सरिया निवासी राजीव कुमार ठेकेदारी करते थे और मेडिकल स्टोर भी चलाते थे। वह सोमवार देर रात कस्बे में बीएसएनल कार्यालय के सामने बाइक से जा रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। राजीव की मौत के बाद परिजनों ने मौत में साजिश की आशंका जताई है। फिलहाल थाने में तहरीर नहीं दी गई है।