मीरगंज। करनपुर फीडर से 11 हजार केवी लाइन से दूसरी लाइन निकालने के लिए बनाए जा रहे खंभों को लोगों ने तोड़ दिया, जिसको लेकर यूनिवर्सल कंपनी के ठेकेदार ने पुलिस थाने में तहरीर दी है।
ठेकेदार ने बताया कि दूसरी लाइन का कार्य जारी है, जिसका 90 प्रतिशत काम हो चुका है। 20 नवंबर की रात बलूपुरा के पीछे मोहल्ला राजेन्द्र नगर के आसपास के लोगों ने पांच बिजली के खंभे, तार-एंगल आदि तोड़कर लगभग एक लाख एक हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, अवर अभियंता सोमप्रकाश ने बताया कि करनपुर फीडर से गांवों एवं नलकूपों की अलग-अलग लाइनें बनाई जा रही हैं, जिससे किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली देने में दिक्कत न हो। संवाद
करनपुर फीडर से दूसरी लाइन निकालने का किया विरोध
मीरगंज। 11 हजार केवी लाइन वाली करनपुर देहात फीडर से ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए दूसरी 11 हजार केवी लाइन निकालने का लोगों ने विरोध किया है। मोहल्ला राजेन्द्र नगर के लोगों ने इस सिलसिले में उच्चाधिकारियों को पूर्व में लिखित शिकायतें भी दी हैं। इसके बावजूद उनके मकानों व भूखंडों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकाली जा रही है। लोगों का कहना है कि ऐसा होने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसलिए इसे रोका जाए। संवाद